फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Power outage in the minister's stronghold; residents of 132 villages left desperate for every drop of water.

Kannauj News: मंत्री के गढ़ में बत्ती गुल, 132 गांवों के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरसे

Wed, 09 Sep 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Power outage in the minister's stronghold; residents of 132 villages left desperate for every drop of water.
कन्नौज/जलालाबाद। ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत के जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। भीषण गर्मी और जानलेवा उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को बदहाल कर दिया है। हालात ये हैं कि गुगरापुर उपकेंद्र के 120 और सिकंदरपुर के 12 गांवों के लोग रात-रात भर जागने को मजबूर हैं। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि सिकंदरपुर में ट्रिपिंग सिस्टम फेल होने से मंगलवार की देर रात से एक टूटा हाईटेंशन तार मौत बनकर सड़क पर पड़ा रहा। गनीमत रही कि राहगीरों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

गुगरापुर उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों में दो महीने से स्थिति बेहद खराब है। 24 घंटे में बमुश्किल आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। इस कटौती से चक्की, बेल्डिंग और छपाई जैसे छोटे उद्योग ठप हैं। सबमर्सिबल पंप बंद होने से गांवों में पेयजल का गंभीर संकट है। रात भर बिजली न रहने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

रात में लाइनमैन नहीं, 12 घंटे 12 गांवों की आपूर्ति ठप
सिकंदरपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर की बदहाली भी किसी से छिपी नहीं है। मंगलवार रात 10 बजे हरीनगर फीडर में ब्रेकडाउन के चलते 12 घंटे तक बत्ती गुल रही। इससे जयसिंहपुर, हरीनगर, धिंगपुर समेत 12 गांवों में बत्ती गुल रही। ग्रामीणों का आरोप है कि उपकेंद्र पर रात में लाइनमैन की ड्यूटी नहीं रहती, जिससे रात का फाल्ट सुबह कर्मचारी आने के बाद ही ठीक हो पाता है। दो दिन पहले सिकंदरपुर फीडर में 11 केवी की सप्लाई एलटी लाइन में उतरने से उपकेंद्र में रखे तीन कंप्यूटर और चार्जर जल गए थे। इसके चलते फीडरों की ट्रिपिंग प्रणाली फेल हो गई है। इसी तकनीकी खामी के बीच मंगलवार रात दीपकपुर फीडर में मां शीतला देवी मंदिर के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। ट्रिपिंग सिस्टम काम न करने के कारण टूटे तार में करंट दौड़ता रहा। देर रात महोई गांव जा रहे राहगीरों की नजर जब इस चालू तार पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल उपकेंद्र पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी को सूचना दी। सप्लाई बंद होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली और एक बड़ा हादसा टल गया। इस संबंध में विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी संजय यादव ने बताया कि फीडर में आई तकनीकी खामी को ठीक करा दिया गया है और जले उपकरणों की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दोनों डिवीजनों में सभी उपकेंद्रों पर शासन से निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। लोकल फाल्ट को तत्काल सही करने के निर्देश सभी अवर अभियंताओं को दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed