फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   other

वृद्धों के अनुभव और युवाओं जोश से संवरेगा देश

Sat, 12 Sep 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
other
शहर के आशा गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते गोविंदाचार्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के थिंक टैंक रहे केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सबसे प्राचीन है। मौजूदा समय देश का युवा ही इसे संरक्षित कर सकता है। बुजुर्गों और पुराने राजनीति में माहिर लोगों के अनुभव से युवा देश का भविष्य संभाल सकते हैं। पूरे विश्व में सबसे ऊंचाई से गिरने वाली गंगा नदी के कई इतिहास है, जिनसे विश्व के लोग अचरज में है। यह विचार उन्होंने शनिवार को एक होटल में व्यक्त किए। वह देव प्रयाग से गंगासागर जाते समय वह अपने काफिले के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को राजनीतिक सन्यास के 20 साल पूरे करने जा रहे गोविंदाचार्य ने बताया कि 9 सितंबर 2000 को 20 साल तक राजनीति से सन्यास लिया था। उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल बनाना और पौराणिक महिमा की जागरुकता फैलाना हम भारतीयों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अध्ययन प्रवास के दौरान करीब दो हजार देश हित के सफल प्रयोग किए हैं। जिन्हें वह दो अक्तूबर को सार्वजनिक करेंगे। एक बड़े मंच से अपने अध्ययन प्रवास को लेकर कई अहम फैसलों की घोषणा करेंगे। फिलहाल उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल में जाने से इंकार करते हुए कहा कि वह अब गैर राजनीतिक ढंग से देश के सर्वोच्च विकास के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गैर राजनीतिक ढंग से वह देश की राष्ट्रीयता, अखंडता और आर्थिक स्थिति को लेकर कई प्रयास करेंगे। बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उन्होंने एमएससी किया था। अध्यापक की नौकरी लगने के बाद पीएचडी के लिए ऑक्सफोर्ड की स्कॉलरशिप मिलने वाली थी। जिसे ठुकरा कर देश सेवा में लग गए हैं। आज भी उनके लिए देश से बढ़कर कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शहर पहुंचने पर भाजपा नेता विपिन दीक्षित, श्याम दीक्षित, पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, पवन त्रिवेदी, बच्चा मिश्रा, विक्रम त्रिपाठी, छन्नू दुबे, राजकुमार वर्मा और वैभव मिश्रा विक्की ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिक्षक अतुल दीक्षित ने गोविंदाचार्य का चित्र उन्हें भेंट किया। इत्र कारोबारी विपिन दीक्षित ने भी उपहार भेंट किए।

सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री का सबसे पहले किया था विरोध
गोविंदाचार्य ने बताया कि 2004 में सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बनने वाली थीं। तब सबसे पहले उन्होंने सोनिया गांधी का विरोध किया था। बताया कि क्या सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश में कोई योग्य प्रधानमंत्री नहीं है। इसके बाद देश के कोने-कोने से सोनिया गांधी का विरोध शुरू हो गया था। जिसके बाद वह स्वयं पीछे हट गईं और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed