{"_id":"5f59238c8ebc3e611474a379","slug":"other-kannauj-news-knp581705968","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी जेल में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी जेल में मिलीं खामियां
विज्ञापन
अस्थाई जेल का निरीक्षण करते सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिन कुमार दीक्षित
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। नए बंदियों के लिए बनाई गई अस्थायी जेल में साफ सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सुरक्षाकर्मी भी जरूरत के अनुसार नहीं हैं। 17 बंदियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के निरीक्षण में पोल खुल गई। सचिव ने व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
बंदियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार दीक्षित ने सेंट जेवियर्स इंटर कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल का निरीक्षण किया। 100 बंदियों की क्षमता वाली इस जेल में उन्हें 91 पुरुष व तीन महिलाओं समेत 94 बंदी मिले। एक कमरे में मानक से अधिक बंदियों को रखा गया था। इससे सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। सचिव ने बताया कि जेल में बंदियों के लिए 100 बिस्तर दिए गए हैं।
बिस्तरों को धुलवाने या सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। सुरक्षा स्टॉफ भी कम मिला। अव्यवस्था पर सचिव ने नाराजगी जताई और कमरों व सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाने, बैरियर लगाने के साथ बिस्तरों की सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अरविंद कुमार, डिप्टी जेलर छोटे लाल सरोज और गिरीश कुमार भी साथ रहे। सचिव ने जिला जेल का वीडियो कांफ्रेंसिंग से निरीक्षण किया।