{"_id":"5f3586d48ebc3e294b1b5583","slug":"other-kannauj-news-knp57676018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी स्कार्पियो कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी स्कार्पियो कार
Fri, 14 Aug 2020 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। तेज बारिश के कारण लखनऊ से आगरा जा रही कार ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों कारें अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गईं। हादसे में चिकित्सक समेत तीन लोग घायल हो गए।
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ पुलिस लाइन मोहल्ला कुटरा निवासी उमेशचंद्र (50) पुत्र राम किशन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के तीन लोगों के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास पीछे से आ रहे दूसरी कार ने टक्कर मार दी। इस कार में आगरा ट्रांस यमुना कालोनी निवासी आकाश हास्पिटल फेस-दो के चिकित्सक डाक्टर दिनेश बाबू यादव (45) पुत्र पोप सिंह यादव थे। यह कार आगरा महानगर के कमला नगर शालीमार इंकलाब निवासी सुखविंदर (55) चला रहा था। हादसे में उमेश चंद्र, चिकित्सक दिनेश यादव और सुखविंदर घायल हो गए।