{"_id":"5f35899f8ebc3e3cc05a32b3","slug":"other-kannauj-news-knp5765965180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीलाहवाली: सर्वे 42 ग्राम पंचायतों में शुरू ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीलाहवाली: सर्वे 42 ग्राम पंचायतों में शुरू ही नहीं
विज्ञापन
13सीएचबीपी56: ब्लाक मुख्यालय पर बैठक में चर्चा करते एडीओ समाज कल्याण श्याम बरन सिंह व अन्य।
हीलाहवाली:
अभी तक 42 ग्राम पंचायतों में शुरू नहीं हो सका सर्वे
सत्यापन के लिए पंचायत सचिवों को सौंपे गए वृद्धावस्था पेंशन फार्म
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। विकास खंड की 96 ग्राम पंचायतों में योजनाओं के पात्रों के सत्यापन के लिए एक साथ शुरू किया गया सर्वे अभी तक पूरा नहीं हो सका है। यहां तक कि 42 ग्राम पंचायतों में सर्वे व फीडिंग का कार्य भी अभी शुरू तक नहीं हो सका है। पंचायत सचिवों को सत्यापन के लिए वृद्धावस्था पेंशन फार्म सौंपे गए।
गुरुवार को ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह ने ईओल सर्वे, वृद्धावस्था पेंशन फार्म, सामूहिक शौचालय, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि की प्रगति पर पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों के साथ चर्चा की। सामूहिक शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिवों व रोजगार सेवकों ने शौचालय निर्माण के लिए बजट न भेजे जाने का दुखड़ा रोया। एडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि व वृद्धावस्था पेंशन में जो त्रुटियां थी, उन्हें दूर कर शीघ्र जमा करवा दें, जिससे पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके। बैठक में एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र, एडीओ एजी शशिपाल सिंह, पंचायत सचिव धीरेंद्र प्रताप, देवेंद्र सिंह पाल, रत्नांजलि सिंह, विशाल द्विवेदी, अनुराधा यादव, शिवांगी, दीपक यादव, अजय कुमार मिश्रा सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।