{"_id":"5f32eef78ebc3e3d0440371b","slug":"other-kannauj-news-knp5763925104","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट में सैंपल लेने गई टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट में सैंपल लेने गई टीम का विरोध
विज्ञापन
कन्नौज। हॉटस्पॉट मोहल्ला मकरंदनगर में मंगलवार को सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य टीम का लोगों ने विरोध किया और हंगामा करने लगे। पुलिस के साथ शाम को दोबारा टीम गई लेकिन किसी ने सैंपल नहीं दिया। गुरुवार को फिर मोहल्ले में शिविर लगाया जाएगा।
शहर के मकरंदनगर के मोहल्ला यूसुफपुर भगवान में कोरोना संक्रमित मिले हैं। विनोद दीक्षित चिकित्सालय के एलटी दीपक यादव, एलए आशीष कटियार, स्टाफ नर्स नीलम व अलका ने मंगलवार करीब 11 बजे मोहल्ले में सैंपल लेने के लिए शिविर लगाया। करीब एक घंटे कोई भी शिविर में नहीं पहुंचा तो टीम के लोग घर-घर जाने लगे। लोगों ने सैंपल देने से मना कर दिया और समझाने पर हंगामा शुरू करने लगे। टीम बगैर सैंपल लिए सीएमओ कार्यालय लौट आई। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने फोन कर पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी।
मकरंद नगर चौकी प्रभारी सुरेश सिंह ने सीएमओ कार्यालय जाकर टीम से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस के साथ शाम को फिर टीम मोहल्ले में गई लेकिन कोई सैंपल देने नहीं आया। विनोद दीक्षित चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी है इससे गुरुवार को पुलिस के साथ टीम भेजकर सैंपलिंग कराई जाएगी।