{"_id":"5f2070448ebc3e9ed3112d09","slug":"other-kannauj-news-knp5738261200","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बहनों से कहासुनी पर फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी बहनों से कहासुनी पर फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
इंदरगढ़ में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। बलेपुर्वा गांव में सोमवार शाम छोटी बहनों से कहासुनी के बाद बड़ी बहन ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इंदरगढ़ थाने के बलेपुर्वा गांव निवासी महेशचंद्र की 17 वर्षीय बेटी राधा की सोमवार शाम घर में छोटी बहनों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। रात करीब नौ बजे राधा अपने कमरे में चली गई। थोड़ी देर परिवार के लोग कमरे में गए तो राधा फांसी पर लटकी थी।
परिवार के लोगों ने उसे आनन फानन फंदे से उतारा और मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता महेश चंद्र ने बताया कि घर में बच्चों से राधा की कहासुनी हो गई थी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने फांसी लगा लेने की सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।