{"_id":"64b97819863bee5be5030057","slug":"opposition-to-installation-of-tower-in-gurudwara-street-kannauj-news-c-214-1-knj1003-773-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गुरुद्वारा गली में टावर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गुरुद्वारा गली में टावर लगाने का विरोध
Thu, 20 Jul 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सुभाष नगर मोहल्ले के लोगों ने गुरुद्वारा वाली गली में लग रहे टावर को रोकने की मांग एसडीएम से की। मोहल्ले के लोगों ने पूर्व सभासद के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सभासद नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कई लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गुरुद्वारा रोड पर पूर्व समय से संचालित टावर के उपरांत सौ फीट अंदर अथवा पांच सौ मीटर मानक के अनुरूप दूसरा टावर लगना विधि विरुद्ध है। कंपनी टावर निर्माणकर्ता की ओर से या तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से तथ्य छिपाया गया है अथवा कंपनी के निर्माणकर्ता अवैधानिक ढंग से निर्माण कार्य कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में एसजी टावर निर्माण को रोका जाए। इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले कुप्रभाव का जिम्मेदार कौन होगा। अगर टावर का निर्माण न रोका गया तो सभी अग्रिम कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान सौरभ शर्मा, गोविंद यादव, प्रदुम्न सिंह, गौरव दुबे, गौरव यादव, आकाश पांडेय, दीपक गुप्ता, सतीश गुप्ता, सुमित गुप्ता, रजत यादव, राजू, नितीश कुमार, देवेंद्र कुमार व जयप्रकाश समेत कई लोग मौजूद रहे।