फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Open fire on protesting against filling of fields with water, report

Kannauj News: खेत में पानी भरने का विरोध करने पर झोंका फायर, रिपोर्ट

Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Open fire on protesting against filling of fields with water, report
तिर्वा। खेत में पानी भरने का विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। इसमें पीड़ित बाल-बाल बचा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी शिवम राजपूत ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मंगलवार शाम को खेत गया तो वहां पानी भरा था। आलू की फसल खराब हो गई थी। पास में गांव निवासी अवनीश राजपूत का खेत है। अवनीश के खेत में उसी दिन पानी लगा था। आरोप है कि अवनीश ने रंजिशन मेड काट कर खेत में पानी भर दिया। इसकी शिकायत करने गया तो वहां पर मौजूद अवनीश, राजवीर व देवेंद्र गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मार देने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि आरोपी अवनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed