{"_id":"6a3acd9213204e0ebd04b7db","slug":"on-tuesday-of-jyeshtha-month-the-city-is-buzzing-with-perfume-stores-kannauj-news-c-214-1-knj1008-151307-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ज्येष्ठ मास के मंगल को इत्रनगरी भंडारों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ज्येष्ठ मास के मंगल को इत्रनगरी भंडारों से गुलजार
विज्ञापन
कन्नौज। ज्येष्ठ माह के आठवें मंगलवार को इत्रनगरी में भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिरों में पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं के लिए शीतल शरबत और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।
मां फूलमती मंदिर में इत्र कारोबारी अभिषेक दीक्षित गोलू की ओर से भंडारा किया गया। मंदिर के पुजारी शिखर मिश्रा की देखरेख में दिनभर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बाबा कुआं स्थित हनुमान मंदिर के बाहर लायंस क्लब ने भंडारा किया। यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को भोजन व शरबत वितरित किया गया। कलक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में शिक्षा विभाग की ओर से संगीतमय सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजनों और चौपाइयों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
मकरंदनगर तिराहा के निकट शिवशरण परिवार एवं राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पंकज गुप्ता, संदीप, नीरज, शाश्वत मौजूद रहे। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने श्रद्धालुओं और आम लोगों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
फोटो:27: शरबत वितरण करते लोग। संवाद
जगह-जगह शरबत वितरण
गुरसहायगंज। कस्बे के श्रीराम मंदिर गेट, तिर्वा रोड, संतोषी माता मंदिर तथा तेराजाकेट सहित कई स्थानों पर सेवा भाव और धार्मिक आस्था का माहौल देखने को मिला। राहगीरों को शरबत व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गौरव कश्यप, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, मोहित आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो:28: प्रसाद बांटते श्रद्धालु। संवाद
श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
छिबरामऊ। बड़े मंगल पर प्रेमपुर किसान सेवा सहकारी समिति में शरबत वितरण किया गया। इस दौरान विजेंद्र सिंह तोमर उर्फ बड़े भैया, राजेश सैनी, ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे। सराय गेट के सामने प्राचीन हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। यहां शैलेंद्र उर्फ लालू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मुन्ना, सत्यनारायण वर्मा, नरेश, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
फोटो:29: प्रसाद वितरण करते ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत। संवाद
ऊर्जा मंत्री ने बांटा प्रसाद
तिर्वा। कस्दे के रोडवेज बस स्टॉप पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता की अगुवाई में भंडारे का आयोजन किया गया। गांधी चौराहे पर गोविंद गुप्ता ने शरबत वितरित किया। पूरे दिन कस्बे में जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने बस स्टाॅप पर आयोजित भंडारे में शामिल होकर प्रसाद वितरण कराया। इस दौरान संजू ठाकुर, रामजी गुप्ता , गौरव गुप्ता, वीरेश बाथम आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
भंडारे में उमड़े भक्त
गुगरापुर। समाजसेवी मोहन लाल पाठक नेे राहगीरों को ठंडा शरबत और शीतल जल पिलाया। पवन तनय संकट हरण के भजनों के बीच चल रहे सेवा कार्य में श्लोक तिवारी, ऋतिक, हर्ष, रजत मौजूद रहे। गढ़िया बलिदासपुर मल्हपुरवा काली नदी स्थित श्री हनुमानगढ़ी में संत भोलेदास त्यागी के सानिध्य में भंडारे का आयोजन हुआ। काली नदी तट के हनुमान मंदिर पर विधिवत पूजन व चोला अर्पण के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान आचार्य शिव मोहन तिवारी, नबाब सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे।