फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Objections came from eight schools

आठ विद्यालयों से आईं आपत्ति

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Objections came from eight schools
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड से 2020 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। प्रबंधक, प्रधानाचार्य को आपत्ति के लिए चौदह नवंबर पांच बजे तक का समय दिया गया है। जारी हुई सूची को लेकर अभी तक आठ विद्यालयों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में तेजी के साथ जुटा हुआ है। ताकि केंद्र निर्धारण की कार्रवाई पूरी होते ही अगले चरण की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए प्रतिवर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या घटाई जा रही है। ताकि कम समय में उड़नदस्ता व सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीमें परीक्षा केंद्रों पर आसानी के साथ पहुंचकर निरीक्षण कर सकें। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 14 परीक्षा केंद्र कम कर दिए गए हैं। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि वर्ष 2020 के लिए बोर्ड ने 69 परीक्षा केंद्र की अनंतिम सूची जारी की है। यदि किसी तरह की आपत्ति है तो उसके लिए भी प्रधानाचार्य, प्रबंधक को समय दिया गया है। वह आगामी 14 नवंबर तक अपनी आपत्ति आनलाइन दर्ज करा सकते हैं। कहा कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी की जल्द ही बैठक आयोजित होगी। इसमें आई हुई आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों के एसडीएम से बनाए गए परीक्षा केंद्रों की जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कराई जाएगी। यह देखा जाएगा कि बनाए गए परीक्षा केंद्रों में परीक्षा से संबंधित सारे संसाधन उपलब्ध हैं। परीक्षा देने के लिए आने वाले छात्रों के लिए संपर्क मार्ग बेहतर है। किसी तरह की उनको परेशानी तो नहीं है। कहा कि जरूरत पड़ी तो नए परीक्षा केंद्रों के लिए कमेटी की संस्तुति से बोर्ड को सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड ने हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। 6 मार्च को इंटरमीडिएट का आखिरी प्रश्नपत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed