फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Now you can make Ayushman card through app

Kannauj News: अब एप से बना सकेंगे आयुष्मान कार्ड

Mon, 01 Dec 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now you can make Ayushman card through app
कन्नौज। आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए सरकारी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। प्ले स्टोर से आयुष्मान एप डाउनलोड पर लाभार्थी घर बैठे खुद ही कार्ड बना सकेंगे।
विज्ञापन

गरीब एवं जरूरतमंदों को केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में पांच लाख रुपये तक निशुल्क इलाज कराने का वरदान देते हुए आयुष्मान योजना शुरू की थी। जिले में छह लाख 43 हजार 289 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे। लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान मित्रों की नियुक्ति की, जो लाभार्थियों के कार्ड बना सकें। इसके बाद शासन ने राशन दुकानदारों, पंचायत मित्रों का भी सहयोग लिया। सात साल में स्वास्थ्य महकमा पांच लाख 64 हजार 629 लाभार्थियों के कार्ड ही बना सका। अब आयुष्मान एप बनाया गया है, जिससे लाभार्थी आसानी से घर बैठे कार्ड बना सकें। एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और सूची में अपना नाम खोजकर आधार कार्ड ई-केवाईसी कर अन्य विवरण भरकर लाभार्थी अपना कार्ड बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed