फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Family members reach Collectorate, demand arrest of the accused.

Kannauj News: कलक्ट्रेट पहुंचे परिजन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 10 Sep 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Family members reach Collectorate, demand arrest of the accused.
खड़िनी। विकास खंड हसेरन के ग्राम राजपुर में पंचायत सहायक की मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से गुहार लगाई। सीओ छिबरामऊ ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शीघ्र ही निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्राम राजपुर निवासी पंचायत सहायक बीपी सिंह कठेरिया का शव सोमवार रात पंचायत भवन के मीटिंग हॉल में पंखे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला था। सीओ सुरेश कुमार मलिक ने परिजनों को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed