{"_id":"688fa6ec42eebe02910be938","slug":"now-the-road-to-shri-dauleshwar-dham-will-shine-with-milky-light-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135243-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अब दूधिया रोशनी से चमकेगा श्री दौलेश्वर धाम का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अब दूधिया रोशनी से चमकेगा श्री दौलेश्वर धाम का मार्ग
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री दौलेश्वर धाम को जोड़ने वाले मार्ग पर अब श्रद्धालुओं और राहगीरों को बेहतर सुविधा मिलने जा रही है। नगर पंचायत द्वारा इस मार्ग का सड़क निर्माण कार्य रववार को तेजी से शुरू कर दिया गया है। साथ ही मार्ग को आकर्षक और सुरक्षित बनाने के लिए स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था भी की जा रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने बताया कि कस्बे में विकास कार्यों को गति देने के लिए एक-एक कर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। श्री दौलेश्वर धाम मार्ग के लिए करीब 30 लाख रुपये की लागत से पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में परेशानी न हो। सड़क निर्माण के साथ-साथ मार्ग को रात्रिकालीन समय में भी सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए वहां 30 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इन लाइटों की दूधिया रोशनी से अब यह मार्ग पूरी तरह से प्रकाशित रहेगा।
उन्होंने बताया कि श्री दौलेश्वर धाम धार्मिक आस्था का केंद्र है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में इस मार्ग को बेहतर बनाना अत्यंत आवश्यक था। इसके अतिरिक्त नगर में 12 अन्य सड़कों के निर्माण कार्य के प्रस्ताव भी तैयार कर लिए गए हैं, जिन पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर के हर क्षेत्र में सड़कों, प्रकाश और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।