फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to principals for two admissions of 114 students

Kannauj News: 114 छात्रों के दो-दो प्रवेश प्रधानाचार्यों को नोटिस

Thu, 26 Dec 2024 05:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Notice to principals for two admissions of 114 students
कन्नौज। डिजिटल होने के बाद भी माध्यमिक विद्यालयों में मानक के अनुसार प्रवेश बंद नहीं हो रहे हैं। वर्ष 2024-25 के शैक्षिक सत्र में 114 छात्रों ने दो-दो प्रवेश फार्म भर दिए। खास बात तो यह है कि प्रधानाचार्यों ने फार्मों को स्वीकृत भी कर लिया। परिषद के सचिव की क्रॉस चेकिंग में यह मामला सामने आया है। सचिव ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और प्रधानाचार्यों को साक्ष्य सहित परिषद कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के 363 माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल में 24416 व इंटरमीडिएट में 24,783 छात्रों ने आवेदन किए थे। परिषद स्तर पर जब आवेदन पत्रों की जांच की गई तो हाईस्कूल में 23 और इंटर में 91 छात्र ऐसे पाए गए, जिन्होंने दो विद्यालयों से आवेदन कर दिए। इस पर उप सचिव ने डीआईओएस को पत्र भेजकर कहा कि निम्न विद्यालयों में एक ही परीक्षार्थी ने दो विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन किया, जो गलत है।
विज्ञापन

परिषद के स्पष्ट निर्देश हैं कि एक छात्र दो जगह से ऑनलाइन आवेदन न कर सके। इसके बावजूद 114 परीक्षार्थियों ने दो जगह से आवेदन कर दिया। उन्होंने डीआईओएस को पत्र भेजकर प्रधानाचार्यों को साक्ष्य सहित परिषद कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि परिषद सचिव को जांच के दौरान हाईस्कूल में 23 और इंटर में 91 छात्र ऐसे मिले हैं, जिन्होंने दो जगह से आवेदन किया। इनमें से एक विद्यालय से विद्यार्थी का आवेदन निरस्त किया जाएगा, जिस विद्यालय में विधिवत तरीके से विद्यार्थी का आवेदन होगा, उसी में उसका प्रवेश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed