फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No trace of Tejram found; search operation called off.

Kannauj News: तेजराम का नहीं लगा सुराग, सर्च ऑपरेशन बंद

Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
No trace of Tejram found; search operation called off.
गुगरापुर। काली नदी में लापता बुजुर्ग का चौथे दिन बुधवार को भी सुराग नहीं लग सका। मंगलवार को एसडीआरएफ की ओर से गहरे पानी में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस और बचाव टीम ने काली नदी खंगाली। नदी का जलस्तर बढ़ा होने से तलाश अभियान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के मोहनपुर निवासी तेजराम सविता (56) चार अक्तूबर की देर शाम घर से निकले थे। रात साढ़े आठ बजे इंदुइयागंज के पास काली नदी पुल पर उनके कपड़े पड़े मिले थे। इससे उनके नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई गई थी। सूचना पर पांच अक्तूबर को पीएसी की 37वीं वाहिनी की कानपुर मोटरबोट और स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की। इसके बाद छह अक्तूबर को एसडीआरएफ की टीम ने नदी के गहरे हिस्सों समेत संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को भी पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव टीमों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुरेश मलिक ने बताया कि तेजराम की तलाश के लिए पीएसी, एसडीआरएफ व गोताखोरों से चार दिन तक नदी के संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन करवाई गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। नदी में जलस्तर बढ़ा होने के चलते परिजनों की सहमति से सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed