फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   News of bus hijack on expressway stirred up Lucknow

कन्नौज: गुरुग्राम से आ रही बस हाईजैक होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने पकड़ा तो सच आया सामने

Sat, 05 Jun 2021 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 05 Jun 2021 08:30 PM IST
सार

गुरुग्राम से कन्नौज आ रही बस के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हाईजैक होने की सूचना मिलने से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। आनन फानन में सक्रिय हुईं पुलिस की टीमों ने कन्नौज में बस को पकड़ लिया।

विज्ञापन
News of bus hijack on expressway stirred up Lucknow
सीसीटीवी फुटेज में रॉन्ग साइड से चलती बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज के सौरिख में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हाईजैक की सूचना से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। सूचना पर यूपीडा के अलावा हाईवे पर तैनात 112 पुलिस सक्रिय हो गई। यूपीडा और पुलिस ने छह-सात वाहनों से पीछा कर बस को कब्जा मुक्त कराया। सहयोग कर रही बोलेरो और बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


बाद में जांच में मामला लेनदेन का निकला। पुलिस छानबीन कर रही है। शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम से करीब 55 सवारियां लेकर बस कन्नौज आ रही थी। सुबह लगभग पांच बजे इटावा जनपद के चौपला में हाईजैक होने की सूचना से इटावा से कन्नौज फिर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। सौरिख थाना क्षेत्र में यूपीडा की पांच और 112 पुलिस सहित आधा दर्जन गाड़ियां लग गईं।
विज्ञापन


बस को आता देख पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने रुकने का इशारा किया। चालक ने बस भगा दी। पीछा करते देख चालक ने बस को तालग्राम से गलत दिशा में दौड़ा दिया। इससे सभी की सांसें अटक गईं। चालक ने वाहनों में टक्कर मारने की भी कोशिश की। इस दौरान अनहोनी को लेकर सवारियों में चीखपुकार मची रही। यूपीडा और पुलिस टीम ने बस को घेरकर रोक लिया। बस के सहयोग में दौड़ रही बोलेरो व बाइक समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया। सवारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

साझेदारों की आपसी लड़ाई बनी हाइजैक की वजह
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर साझेदारों के आपसी लेनदेन की वजह से बस को हाईजैक किया गया। पुलिस ने बताया कि कन्नौज और गुरुग्राम के बीच चलने वाली निजी बस दो साझेदारों की है। एक साझेदार से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इस पर शुक्रवार की शाम गुरुग्राम से चलने के बाद सुबह करीब पांच बजे साझेदार ने चौपला (इटावा) में बस को हाईजैक कर लिया। बस को हाईजैक करने का मकसद साझेदार से लेनदेन साफ करना था। इस पर दूसरे साझेदार ने पुलिस को सूचना दे दी।

बस के चेसिस और इंजन नंबर में अंतर मिला
पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ी संख्या में फर्जी नंबरों पर बसें दौड़ रही हैं। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। शनिवार सुबह हाईजैक की सूचना पर छानबीन करने पहुंचे परिवहन विभाग के पीटीओ रामबाबू दोहरे को बस पर दूसरी बस का नंबर मिला। बस के चेसिस और इंजन नंबर में भी अंतर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed