{"_id":"60bb8eee8ebc3e8de2655013","slug":"news-of-bus-hijack-on-expressway-stirred-up-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: गुरुग्राम से आ रही बस हाईजैक होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने पकड़ा तो सच आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: गुरुग्राम से आ रही बस हाईजैक होने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने पकड़ा तो सच आया सामने
Sat, 05 Jun 2021 08:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 05 Jun 2021 08:30 PM IST
सार
गुरुग्राम से कन्नौज आ रही बस के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हाईजैक होने की सूचना मिलने से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। आनन फानन में सक्रिय हुईं पुलिस की टीमों ने कन्नौज में बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में रॉन्ग साइड से चलती बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज के सौरिख में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस हाईजैक की सूचना से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। सूचना पर यूपीडा के अलावा हाईवे पर तैनात 112 पुलिस सक्रिय हो गई। यूपीडा और पुलिस ने छह-सात वाहनों से पीछा कर बस को कब्जा मुक्त कराया। सहयोग कर रही बोलेरो और बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बाद में जांच में मामला लेनदेन का निकला। पुलिस छानबीन कर रही है। शनिवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम से करीब 55 सवारियां लेकर बस कन्नौज आ रही थी। सुबह लगभग पांच बजे इटावा जनपद के चौपला में हाईजैक होने की सूचना से इटावा से कन्नौज फिर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। सौरिख थाना क्षेत्र में यूपीडा की पांच और 112 पुलिस सहित आधा दर्जन गाड़ियां लग गईं।
बस को आता देख पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने रुकने का इशारा किया। चालक ने बस भगा दी। पीछा करते देख चालक ने बस को तालग्राम से गलत दिशा में दौड़ा दिया। इससे सभी की सांसें अटक गईं। चालक ने वाहनों में टक्कर मारने की भी कोशिश की। इस दौरान अनहोनी को लेकर सवारियों में चीखपुकार मची रही। यूपीडा और पुलिस टीम ने बस को घेरकर रोक लिया। बस के सहयोग में दौड़ रही बोलेरो व बाइक समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया। सवारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया।

साझेदारों की आपसी लड़ाई बनी हाइजैक की वजह
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर साझेदारों के आपसी लेनदेन की वजह से बस को हाईजैक किया गया। पुलिस ने बताया कि कन्नौज और गुरुग्राम के बीच चलने वाली निजी बस दो साझेदारों की है। एक साझेदार से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इस पर शुक्रवार की शाम गुरुग्राम से चलने के बाद सुबह करीब पांच बजे साझेदार ने चौपला (इटावा) में बस को हाईजैक कर लिया। बस को हाईजैक करने का मकसद साझेदार से लेनदेन साफ करना था। इस पर दूसरे साझेदार ने पुलिस को सूचना दे दी।
बस के चेसिस और इंजन नंबर में अंतर मिला
पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ी संख्या में फर्जी नंबरों पर बसें दौड़ रही हैं। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। शनिवार सुबह हाईजैक की सूचना पर छानबीन करने पहुंचे परिवहन विभाग के पीटीओ रामबाबू दोहरे को बस पर दूसरी बस का नंबर मिला। बस के चेसिस और इंजन नंबर में भी अंतर था।