फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   new year

मंदिर में पूजा की, संगीत की धुनों पर थिरके

Fri, 01 Jan 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
new year
नए साल के मौके पर सेल्फी लेते पार्क में घूमने आए लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में जगह-जगह नए साल का जश्न मनाया गया। यह सिलसिला गुरुवार की रात से शुरू हो गया था। शुक्रवार को पूरे दिन जारी रहा। पार्कों, ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर भीड़ रही। लोगों ने मंदिरों में पूजा की। कार्यक्रमों में संगीत की धुनों पर युवक और युवतियां खूब थिरकीं। बुजुर्गों से पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते इस बार बीतने वाले और नए साल के स्वागत को लेकर बड़े आयोजन नहीं हुए। इसके बाद भी उल्लास कम नहीं रहा। गुरुवार की रात कई जगह छोटे आयोजन कर जश्न मनाया गया। यहां संगीत की धुनों पर युवा थिरकते रहे। रात के 12 बजने के बाद आतिशबाजी छुड़ाई गई। एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुक्रवार को भी पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी लोग उल्लास में दिखे। गीत, संगीत के आयोजन हुए। केक, गिफ्ट आइटम, चाकलेट, फूलों की खूब बिक्री हुई। पार्कों, ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों पर लोग परिवार के साथ पहुंचे। मंदिरों में पूजा, आरती की गई। पार्कों, ऐतिहासिक, रमणीय स्थलों, पक्षी विहार में युवाओं ने अपने ढंग से मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया पार्क में खूब रही भीड़
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने पर लोग घरों से बाहर निकले। सबसे ज्यादा शहर के लोहिया पार्क में भीड़ रही। यहां महिलाओं-पुरुषों समेत बच्चों ने आनंद लिया।
कोरोना के खात्मे के लिए की प्रार्थना
नए साल की सुबह शहर के बाबा गौरीशंकर मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, फूलमती देवी मंदिर, काली देवी मंदिर, अन्नपूर्णा आदि मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने नए साल में कोरोना के खात्मे के साथ सुख-समृद्धि की कामना की।
सेल्फी लेकर दी बधाई
नए साल में युवाओं और युवतियों ने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। मोबाइल से सेल्फी लेकर नए साल की बधाई दी गई। कुछ युवाओं ने पार्क में कबड्डी खेली। इस दौरान भीड़ लग गई। युवाओं ने केक काटकर नए साल की एक-दूसरे को बधाई दी।

सोशल मीडिया पर देर रात से शुरू हुए बधाई संदेश
गुरुवार रात से सोशल मीडिया पर नए साल की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। यह शुक्रवार शाम तक चलता रहा। लोगों ने मैसेज व वीडियो कॉल कर बधाई दी।
युवाओं ने जश्न मनाया, प्रसाद बांटा
नजरापुर। इलाके के जसनीपुर्वा, अटारा, जसपुरापुर सरैया, मीरपुर, परसपुर, भुगैतापुर, मुरैया बुजुर्ग, बेहरिन, फगुहा, टिढ़ियापुर, बंशीपुर्वा, गंगधरापुर, उत्तरापुर पट्टी, बिसंधुआ, भिदासिन आदि गांवों में नए साल का जश्न मनाया गया। ग्रामीणों ने नए साल पर लोगों को प्रसाद बांटा। इस मौके पर शैलेंद्र, सुधीर, अमित, मुकेश, पिंटू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed