फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   New executive of Bar Association took oath

Kannauj News: बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Thu, 08 Feb 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
New executive of Bar Association took oath
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। बार एसोसिएशन कन्नौज की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कचहरी परिसर में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी भी रहे।

शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत प्रभारी जिला जज लोकेश वरुण ने किया। इस दौरान उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बेंच को सहयोग करने की अपेक्षा जताई। कहा कि बार और बेंच में अच्छा संबंध होना चाहिए। न्यायालय का कामकाज प्रभावित नहीं होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद यूपी बार काउंसिल के सचिव अंकज मिश्रा ने युवा अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने को कहा। लाइब्रेरी के लिए एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। जज नंद कुमार ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से कहा कि अपने पद की गरिमा बनाए रखें। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष विजय सारस्वत, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार यादव, निवर्तमान महामंत्री सतेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

संस्थापक अध्यक्ष बोले, 160 साल पुराना है कोर्ट
बार एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष केके मेहरोत्रा ने कहा कि कन्नौज जिले का कोर्ट 160 वर्ष पुराना है। उस समय यहां का हाईकोर्ट कोलकाता हुआ करता था। बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जब कन्नौज को जिला घोषित किया, उसके बाद यहां कोर्ट में कई सुविधाएं बढ़ीं और बार एसोसिएशन का गठन हुआ।
विज्ञापन


इन्होंने ली शपथ
प्रभारी जिला जज ने बार एसोसिएशन के नए निर्वाचित अध्यक्ष इदरीस खां, महासचिव लोकेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष शिवांक बाजपेयी के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो.शराफत हुसैन, उपाध्यक्ष प्रथम वर्ग रामसच्चे यादव, गोपाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कनिष्ठ वर्ग श्रीकृष्ण यादव, गौरव दीक्षित समेत सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी समेत अन्य को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed