फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   New education session starts today, preparations incomplete in many schools

Kannauj News: नया शिक्षा सत्र आज से, कई स्कूलों में तैयारी अधूरी

Mon, 30 Jun 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 30 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
New education session starts today, preparations incomplete in many schools
गुरसहायगंज। आज से जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में गहमागहमी लौटने वाली है। गर्मी की छुट्टियों के बाद एक बार फिर कक्षाएं प्रारंभ होंगी और छात्र-छात्राएं विद्यालयों की ओर रुख करेंगे। क्षेत्र के रसूलपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में चारों ओर घास उग आई है। मैदान में कीचड़ व गंदगी है, जिसे साफ नहीं किया है। मैदान में बालू का बड़ा ढेर जमा है, जिससे छात्रों को खेल-कूद या प्रार्थना सभा में कठिनाई हो सकती है। ग्राम प्रधान और स्थानीय शिक्षा अधिकारियों ने अब तक इस पर कोई विचार नहीं किया है, जबकि आज से नया शिक्षण सत्र शुरू हो रहा है। विद्यालय की सफाई और मैदान की अनदेखी छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों पर असर डाल सकती है। स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल की दुर्दशा पर चिंता जताई है और जल्द से जल्द सुधार की मांग की है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को स्कूलों की सफाई करवाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। निरीक्षण में यदि गंदगी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed