फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   netavark kee samasya se paanch din mein saat laakh ka nukasaan

नेटवर्क की समस्या से पांच दिन में सात लाख का नुकसान

Sun, 01 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
netavark kee samasya se paanch din mein saat laakh ka nukasaan
नेटवर्क आने के बाद डीएल के लिए टेस्ट लेते एआरटीओ संजय कुमार झा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नेटवर्क खराब होने से एआरटीओ को पांच दिन में तकरीबन सात लाख की चपत लग गई। शनिवार को नेटवर्क ठीक हुआ तो फाइलें आगे बढ़ सकीं। आवेदकों के काम निपटाए गए। वाहनों के पंजीकरण समेत ट्रांसफर व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम किया गया।
विज्ञापन

पांच दिन से एआरटीओ कार्यालय में नेटवर्क समस्या चल रही थी। यह छठवें दिन ठीक हुई। जानकारी पर आवेदकों की भीड़ लग गई। नेटवर्क खराब होने से विभाग को करीब सात लाख रुपये की क्षति हुई है। 500 ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन लटक गए। बाबू को परीक्षा की तिथि बदलनी पड़ी। सभी को अलग-अलग तारीख दी गई। एआरटीओ संजय कुमार झा ने परीक्षा पटल पर खड़े होकर डीएल आवेदकों के काम निपटवाए। फेल होने पर अगली तारीख दी गई। उन्होंने पटलों का निरीक्षण किया। सभी बाबुओं को निर्देश दिए कि काम में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। कोई आवेदक पटल के सामने खड़ा दिखे तो उसकी फाइल लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी करें। फाइल को रोका न जाए।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि पांच दिन में विभाग को खासा नुकसान हुआ है। कई जरूरी काम नहीं हो सके। सबसे अधिक दिक्कत आवेदकों को हुई। अब नेटवर्क की समस्या से निजात मिल गई है। शनिवार को पूरे दिन बाबू पटल पर बैठ कर काम निपटाते रहे। 27 फरवरी को नेटवर्क की समस्या के चलते एआरटीओ कार्यालय में आवेदकों ने प्रदर्शन कर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed