फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nahi mil rahi kaad bhatak rahe kisabn

Kannauj News: नहीं मिल रही खाद, दर-दर भटक रहे किसान

Fri, 30 Dec 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
nahi mil rahi kaad bhatak rahe kisabn
कन्नौज। खाद की किल्लत से किसान भटक रहे। सुबह से लेकर शाम तक समितियों के चक्कर काटने के बाद मायूस लौटना पड़ रहा है। इससे किसानों की आलू और गेहूं फसल चौपट हो रही।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर आलू और गेहूं की पैदावार होती है। शासन ने किसानों के लिए एक अक्तूबर 2022 से मार्च 2023 तक 13 लाख 32 हजार 200 मीट्रिक टन आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी जिले में 8 लाख 83 हजार 59 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध कराई। इससे चार लाख 38 हजार 41 मीट्रिक टन खाद की आवक बाकी है। मौजूदा समय गेहूं और आलू की सिंचाई के समय किसानों को खाद की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

किसान खाद की आस में जिले की 52 साधन सहकारी समितियों पर सुबह से चक्कर काट रहे, लेकिन 10 दिनों से खाद न मिलने से किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अगर सही समय पर खाद न मिली, तो फसल चौपट हो जाएगी। निजी उर्वरा दुकानदार अधिक दामों में खाद बिक्री कर रहे है। इससे खरीद पाना मुश्किल हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने कहा कि कुछ समितियों पर खाद का स्टॉक खत्म हो गया है। डिमांड भेजी गई है। जल्द से जल्द किसानों को खाद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का छलका दर्द
बगैर खाद करनी पड़ी सिंचाई
क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी युवा किसान सुमित कुमार का कहना है कि तीन दिन तक समिति के चक्कर काटे, खाद न मिलने से बगैर खाद दिए गेहूं फसल को पानी दे दिया। इससे अब उत्पादन पर असर पड़ेगा।

----
इनसेट
अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई, किसान परेशान
क्षेत्र के फरिकापुर निवासी किसान अशफाक खां का कहना है कि खाद न मिलने पर अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे किसान परेशान हैं। समिति पर चहेतों को खाद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed