{"_id":"63e1584746a5577c7608e2e6","slug":"na-kannauj-news-c-12-1-69626-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लंबीकूद में गौरी व आलम खां प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लंबीकूद में गौरी व आलम खां प्रथम
Tue, 07 Feb 2023 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर सोमवार से लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल प्रतिस्पर्धा शुरू हो गईं। महिला वर्ग लंबी कूद में गौरी व पुरुष वर्ग में आलम खां प्रथम रहे। इसके अलावा दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ओमकार शाक्य ने किया। सांसद सुब्रत पाठक के निजी सचिव सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभागी इसमें शामिल हुए हैं। महिला वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में गौरी प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, सरस्वती तृतीय व रमाकांती चतुर्थ स्थान पर रहीं। पुरुषों में आलम खां प्रथम, नितेश द्वितीय, विकास मिश्र तृतीय व संजीव कठेरिया चतुर्थ नंबर पर आए। 100 मीटर महिला दौड़ में अपराजिता प्रथम, प्रगति द्वितीय, गौरी सक्सेना तृतीय व गायत्री चतुर्थ रहीं। पुरुष वर्ग में नारायण तिवारी प्रथम, अमित राजपूत द्वितीय, अब्दुल करीम तृतीय और सुनील प्रजापति चतुर्थ स्थान पर आए।
200 मीटर दौड़ में अमित राजपूत प्रथम, अब्दुल करीम द्वितीय, मोहम्मद राशिद तृतीय व अनुज यादव चतुर्थ रहे। महिला वर्ग में अपराजिता प्रथम, रजनी द्वितीय, सुप्रिया तृतीय और सरस्वती चतुर्थ स्थान पर आईं। 400 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में हरिओम यादव प्रथम, पिंकू द्वितीय, साजम तृतीय व आयुष यादव चतुर्थ स्थान पर रहे। महिला वर्ग में नीरजा प्रथम, शौर्या द्वितीय, मानसी तृतीय और अंजू पाल चतुर्थ स्थान पर आए। 1600 मीटर महिला दौड़ में नीरजा प्रथम, रजनी द्वितीय, शौर्या तृतीय व प्रगति राजपूत चतुर्थ रहीं। पुरुष वर्ग में प्रथम अमित राजपूत, हरिओम द्वितीय, रोहित पाल तृतीय और राजवीर चतुर्थ स्थान पर आए। निर्णायक टीम में चंद्रभान यादव, अभिषेक शुक्ल, नरेंद्र खैरवार, आकाश गुप्ता, पुनीत पांडेय, आदित्य गंगवार व राहुल त्रिपाठी शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।