फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mutilated body of missing youth found in ruins

Kannauj News: खंडहर में मिला लापता युवक का क्षतविक्षत शव

Thu, 20 Jun 2024 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body of missing youth found in ruins
छिबरामऊ। छह दिनों से घर से लापता हुए युवक का शव बुधवार को खुड़ावा गांव के सामने कई खंडहर में तब्दील हो चुके सहकारी समिति कोल्ड स्टोरेज में गड्ढे के अंदर क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। फोेरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


छिबरामऊ के गांव कुंवरपुर जनू के चमन नगरिया निवासी विजय नारायन (31) बड़े वाहनों की बैटरी बनाने का काम करते थे। पिछले शुक्रवार को वह परिजनों को बिना कुछ बताए अचानक लापता हो गया था। बुधवार को उसके पिता पदम सिंह उसकी तलाश कर रहे थे। तभी नेशनल हाईवे के किनारे ग्राम खुड़ावा के सामने खंडहर में गड्ढे में किसी युवक की पैंट पड़ी मिली और मौके से दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन

खोजबीन की तो एक गड्ढे में एक युवक का क्षतविक्षत शव मिला। शव मिलने पर पदम सिंह ने परिजनों को भी मौके पर बुला लिया। पैंट की जेब में मिले पेन कार्ड से उसकी शिनाख्त विजय के रूप में होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मौके से पानी की बोतल, कीटनाशक दवा का खाली पाउच मिला है। परिजनों की आशंका को देखते हुए शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सकेगी। मृतक चार भाई करन, अजय, शिवा में दूसरे नंबर का था। उसकी एक बहन संध्या भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed