फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married man accused of luring another woman with promise of marriage

Kannauj News: शादीशुदा युवक पर दूसरी महिला को शादी का झांसा देने का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Married man accused of luring another woman with promise of marriage
गुरसहायगंज। एक महिला से शादी करने के बाद नगर में रह रही दूसरी महिला के साथ करीब आठ वर्ष से रह रहे युवक को तीसरी महिला के साथ टैक्सी में पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। दूसरी महिला ने शिकायती पत्र देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी युवक टेंपो चलाता है। आरोप है कि युवक पहले से शादीशुदा होने के बावजूद करीब आठ वर्ष पूर्व मैनपुरी जनपद की एक महिला के संपर्क में आया। इसके बाद उसने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ रहने लगा। महिला का आरोप है कि युवक पिछले आठ वर्षों से शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए हुए था, लेकिन शादी नहीं की। पीड़िता के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से युवक का संपर्क एक तीसरी महिला से हो गया। इसकी जानकारी होने पर उसने युवक से विरोध जताया। सोमवार को युवक तीसरी महिला के साथ टेंपो में जा रहा था। इसी दौरान मामले की जानकारी मिलने पर दूसरी महिला मौके पर पहुंच गई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ कर कोतवाली पहुंचाया। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed