फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MP Dimple Yadav arrived in top five

टॉप फाइव में पहुंचीं सांसद डिंपल यादव

Sat, 27 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 27 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
MP Dimple Yadav arrived in top five
साइकिल रैली में सपा सरकार का प्रचार - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। संसदीय क्षेत्र से सांसद डिंपल यादव ने कन्नौज की सरजमीं से निर्विरोध निर्वाचित होकर कीर्तमान रचा था। एक बार फिर वह देश भर में चर्चा में आ गई हैं। उनके गोद लिए गांव सैय्यदपुर सकरी में पिछले दिनों आई ग्रामीण विकास मंत्रालय की सदस्य एन श्रीमदी की अगुआई में दो सदस्सीय टीम ने गांव में चल रही योजनाओं को परखा। अपनी रिपोर्ट मिनिस्ट्री को सौंपी। भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान एडॉप्ट अ विलेज की रिपोर्ट के मुताबिक कन्नौज की सांसद देश के दूसरे सांसदों को पछाड़कर टॉप फाइव में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।

विज्ञापन


 गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्म दिन पर 11 अक्तूबर 2014 को सांसद ग्राम आदर्श योजना की शुरूआत की थी। योजना के तहत देश के प्रत्येक सांसद को एक गांव को मॉडल विलेज बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जहां पर सड़क, बिजली, पीने के पानी, स्कूल व अस्पताल का उत्तम प्रबंध किया जाना था। सांसद आदर्श गांव योजना की प्रगति रिपोर्ट को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जारी कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें कन्नौज की सांसद डिंपल यादव टॉप फाइव में शामिल हैं। सीडीओ उदयराज यादव ने बताया कि पिछले दिनों ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम सांसद ग्राम सैय्यदपुर सकरी आई थी। इस दौरान योजनाओं के सत्यापन के अलावा कराए गए कार्यों की फोटोग्राफी की थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट मिनिस्ट्री को सौंपी होगी, जिसके आधार पर रैकिंग दी गई। सांसद ग्राम में पेयजल, शिक्षा, एमडीएम व्यवस्था सहित अन्य कार्यो को प्रमुखता से कराया गया। जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना से गांव में सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा सांसद ने अपनी निधि से बारात घर का भी निर्माण कराया। इसके अलावा एक बैंक शाखा भी खुलवाई गई है। कुछ कार्य बचे हैं, जिनको ग्राम पंचायत से जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed