{"_id":"602aaea58ebc3ee90e381bb9","slug":"mother-and-son-attck-by-axe-kannauj-news-knp6120715121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में बैठे घायल मां-बेटा। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
इलाके के गिरधरपुर गांव में कुछ लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
गांव की उमा देवी पत्नी रमेश चंद्र ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने घर के दरवाजे पर बंधी भैंस को चारा-पानी डाल रही थीं। तभी गांव के एक परिवार ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह भय के चलते घर में घुस गईं। पीछे से आरोपी आ गए। सरिया से हमला कर दिया।
बेटे विवेक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर गांव के लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पड़ोसियों की मदद से घायल मां-बेटे को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गिरधरपुर निवासी उमा देवी ने बताया कि 14 फरवरी की शाम को गांव में पथराव व गालीगलौज की वारदात हुई थी। इसकी सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
बेटे विवेक ने मारपीट के आरोपी युवक की बेटी से करीब दस साल पहले प्रेम-विवाह कर लिया था। इसके बाद से वह दिल्ली में रहने लगा। लॉकडाउन के समय वह गांव में आ गया। आरोपी चाहते हैं कि विवेक व उसकी पत्नी गांव में न रहें। इसी खुन्नस में मारपीट करते हैं।