फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Moon Show, Eid Today, Markets Fulfilled Shopping

चांद दिखा, ईद आज, बाजारों जमकर हुई खरीदारी

Sun, 25 Jun 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 25 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Moon Show, Eid Today, Markets Fulfilled Shopping
चूड़ी वाली गली में चूड़ी देखती महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रविवार की शाम को ईद के चांद का दीदार होते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को ईद मनाई जाएगी। इसके पहले रविवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में रौनक लौटने से दुकानदार भी खुश दिखे।

विज्ञापन


नगर से लेकर कस्बों, गांव तक में ईद के त्योहार के लिए उत्सुकता दिखाई दी। शहर की चूड़ी वाली गली में सुबह से शाम तक महिलाओं, युवतियों व बच्चों ने दिल खोलकर खरीदारी की। साजो-सज्जा के विभिन्न उत्पादों को खरीदा। कपड़ा दुकानों पर महिलाओं ने शूट व नवयुवकों ने कुर्ता-पायजामा को खरीदा।
विज्ञापन


कपड़ों की दुकानों पर पठानी शूट युवाओं की पहली पसंद रही, जबकि महिलाओं ने राजस्थानी व कढ़े हुए शूट पसंद किए। शहर में चूड़ी वाली गली, सब्जी मंडी रोड, सरायमीरा, गुरसहायगंज के बाजार, तिर्वा बाजार सहित छोटी से बड़ी दुकानों पर रौनक दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूड़ी वाली गली में कास्मेटिक की दुकान चलाने वाले विमल वर्मा ने बताया कि आज जमकर खरीदारी हुई। हेयर बैंड, पर्स, रबड़ बैंड, क्लचर, टीआरा (बाल में लगाने के लिए), कान के रिंग, अंगूठियां आदि की मांग थी। कहा कि व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रहा लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले बिक्री काफी अच्छी रही है। सरायमीरा, मकरंदनगर, लाखन तिराहा, अजयपाल रोड सहित विभिन्न स्थानों पर सेवईं की दुकानें सजी रहीं।

गुरसहायगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ईद के त्योहार पर रविवार को बाजार में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। लोग कपड़े की दुकानों के साथ ही सेवईं व नमकीन आदि की दुकानों पर खरीदारी करते दिखे। सऊदी अरब में रविवार को ईद होने की जानकारी मिलने पर सोमवार को अपने क्षेत्र में ईद मनाए जाने की खुशी को लेकर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। खरीदारी के चलते तिर्वा रोड के बाजार पर काफी भीड़ रही। जिससे घंटो जाम का माहौल बना रहा। सेवईं 60 से 90 रुपये बिकी। उधर, दूध डेरी पर भी दूध खरीददारों की भीड़ उमड़ने से दूध की किल्लत बढ़ी। खोया का भाव 400 रुपये किलो तक पहुंच गया।


पिछली बार शहर की नहीं खुल सकी थी दुकानें
कन्नौज। कन्नौज शहर में वर्ष 2016 में पांच जुलाई व 22 अक्तूबर दो बार दंगा भड़का था। दंगे को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन को शहर के अंदर करीब एक सप्ताह से अधिक समय तक के लिए सांकेतिक कर्फ्यू लगाना पड़ा। शहर सहित आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया था। शहर के अंदर रहने वाली मुस्लिम आबादी त्योहार की खरीदारी चूड़ी वाली गली सहित आसपास की दुकानों पर करती है। दुकानें बंद होने से दुकानदारों ने ईद के लिए दुकानों पर भरा माल नहीं बेच सके थे। ऐसे में तमाम दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed