फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mock drill: The city of perfume plunges into darkness as the war siren sounds

मॉक ड्रिल : युद्ध का सायरन बजते ही अंधेरे में डूबी इत्रनगरी

Fri, 23 Jan 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: The city of perfume plunges into darkness as the war siren sounds
कन्नौज। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती पर इत्रनगरी में शुक्रवार को मॉक ड्रिल हुआ। युद्ध के सायरन की आवाज के साथ ही अंधेरे में डुबो दिया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों, जैसे कि आतंकी हमले या दंगों के दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना और बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था। शाम छह बजे, शहर के शेखाना मोहल्ले में एक 15 मिनट का ब्लैकआउट भी किया गया। इसमें बिजली गुल होते ही शहर में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

पुलिस रिजर्व लाइन के मैदान में मॉक ड्रिल की शुरुआत एक आपातकालीन सूचना के साथ हुई। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रण में लेने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान, कृत्रिम बम धमाकों और आगजनी के दृश्य उत्पन्न किए गए, जिससे पूरा माहौल किसी वास्तविक घटना जैसा प्रतीत होने लगा। दंगाइयों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभ्यास किया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में एंबुलेंस और पैरामेडिकल स्टाफ ने काल्पनिक रूप से घायल हुए लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने और उन्हें तेजी से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत, इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीकों का भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शन किया गया। इस अभ्यास में विभिन्न विभागों के बीच तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि ऐसे अभ्यासों से जवानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए उनकी तैयारियों में सुधार होता है। उन्होंने आगामी त्योहारों और सुरक्षा संवेदनशीलता को देखते हुए इस अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। इस मॉक ड्रिल के दौरान डीएम, एडीएम देवेंद्र सिंह और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed