फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minister in charge reached Kannauj after the second wave of Corona stopped

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद कन्नौज पहुंचे प्रभारी मंत्री, तीसरी लहर की तैयारियों का किया निरीक्षण

Mon, 24 May 2021 10:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 May 2021 10:09 PM IST
सार

कन्नौज के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद सोमवार को जिले में समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Minister in charge reached Kannauj after the second wave of Corona stopped
मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन प्लांट के बारे में जानकारी लेते प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज में कोविड संक्रमण की दूसरी लहर थमने के बाद जिले में आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने तीसरी लहर की तैयारी देखी। मेडिकल कालेज में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट के कामकाज में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अफसरों के साथ समीक्षा कर कोविड की तैयारी, निगरानी समिति के काम, कंट्रोल रूम के पर्यवेक्षण, बीमारों से बात कर उनके स्वास्थ्य का सत्यापन करने की समीक्षा की। सब कुछ ठीक मिलने पर उन्होंने अफसरों से कहा कि अब हम सभी को तीसरी लहर पर फोकस करना है।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री को एनेस्थेटिक (बेहोशी के डॉक्टर) न होने से कठिनाई बताई गई। इस पर  प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी सुबह निरीक्षण भवन के बाद मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां निर्माणाधीन दो ऑक्सीजन प्लांटों का सिविल कार्य देखा। यह पूरा हो चुका था। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि अब केवल मशीन का इंस्टालेशन व कवर्ड होना है। इसके बाद ऑक्सीजन की किल्लत नहीं आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल केंद्र के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि पूर्व में कंट्रोल रूम में 10 लाइनें संचालित थीं। इन्हें बढ़ाकर 15 कर दिया गया। हर दिन आइसोलेशन वाले मरीजों से बात कर राय दी जाती है। उन्होंने हाल ही में वेंटिलेटर की क्रियाशीलता के संबंध में जानकारी ली तो बताया गया कि जनपद में वेंटिलेटर पूर्ण रूप से कोविड कार्य में प्रयोग के लिए सही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

उन्होंने कंटेनमेंट जोन में नियमित फॉगिंग, सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया। प्रभारी मंत्री ने कम्युनिटी किचन के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि तिर्वा एवं सदर तहसील के अंतर्गत दो और एनजीओ के माध्यम से भी दो कम्युनिटी किचन चल रहे हैं। तीसरी लहर के मद्देनजर जनपद में चार सीएचसी और मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का पीआईसीयू तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने गेहूं खरीद में तेजी लाने की भी हिदायत दी।

कहा कि प्रदेश में 31 मई तक कर्फ्यू है। इसमें पुलिस और प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण है। लोगों को समझाएं। जरूरत पड़ने पर कड़ाई भी करें। उन्होंने वैक्सीनेशन शत प्रतिशत कराने और लोगों में फैले भ्रम दूर करने की सलाह दी। बैठक में सांसद सुब्रत पाठक, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत ने भी योगदान का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र कुमार, सीडीओ आरएन सिंह, सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप, सीएमएस मेडिकल कालेज डॉ. दिलीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक भी मौजूद रहे। 

जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुखी में 90 फीसदी जीतेगी भाजपा
भाजपा कार्यालय में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश व केंद्र सरकार के कामकाज का बखान किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा की हार हुई है। यह तय मानिए भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख की 90 फीसदी सीटें जीतेगी। शिक्षकों की मौत और मंत्री के बयान में फर्क पर उन्होंने कहा कि कही- सुनी बातों पर विश्वास नहीं किया जाता। सरकार के आंकड़े तथ्यपरक हैं। आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक हैं। भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं है। मंत्री के भाई की नियुक्ति के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। अगर गलत हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed