{"_id":"68c07b7e28f2d8193b06ab59","slug":"minister-gave-relief-in-two-villages-trouble-in-the-rest-kannauj-news-c-214-1-knj1008-137065-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मंत्री ने दो गांवों में दी राहत, बाकी में आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मंत्री ने दो गांवों में दी राहत, बाकी में आफत
विज्ञापन
कन्नौज। बाढ़ से गंगा और काली नदी के किनारे बसे जिले के 70 गांव जलमग्न हैं। जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने मंगलवार को सिर्फ दो गांवों का दौरा किया और पीड़ितों को लंच पैकेट बांटे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। उधर, सढि़यापुर, अलियापुर, दरियापुर पट्टी आदि गांवों के ग्रामीणों को राहत की उम्मीद थी पर वह नहीं पहुंच सकीं। इससे उन्हें निराशा हुई।
उधर, बाढ़ से स्थिति बदतर होती जा रही है। कई गांवों के जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गए हैं तो हमेशा शांत रहने वाली पांडु नदी भी उफनाकर चल रही है। नरौरा बांध से गंगा में 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया, जिससे जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। गुगरापुर क्षेत्र में भी काली नदी का पानी तबाही मचा रहा है। प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित कासिमपुर, बक्सीपुर्वा गांव का दौरा किया। उन्होंने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट व फल वितरित कराए। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। सीवीओ से कहा कि पशुओं के लिये चारे, तथा ठहरने की सही व्यवस्था होनी चाहिए। बक्सीपुर्वा के अस्थाई भवन में चल रहे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बातचीत कर सवाल-जवाब किए। इस अवसर पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, एसडीएम सदर वैशाली सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर जा चुका है, जो 126.780 मीटर पहुंचने वाला है। इससे कटरी का इलाका झील तब्दील हो चुका है। गंगा के साथ काली नदी भी उफान पर हैं। इस कारण अलियापुर, जुकइया, कटरी दरियापुर पट्टी सहित 70 गांवों की आबादी परेशान है, ग्रामीण सड़कों पर झोपड़ी डालकर गुजर बसर कर रहे हैं। वहीं, अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कटरी अमीनाबाद में बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित कराया। अधिशासी अभियंता (सिंचाई खंड) सूर्यमणि सिंह का कहना है कि बांध को बचाने के लिए नरौरा डैम से पानी लगातार रिलीज किया जा रहा है। बरसात होने से भी गंगा व काली नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग और सिंचाई विभाग की टीम जलस्तर की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री अलियापुर, जुकइया का भी दौरा कर लेतीं
बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने आई प्रभारी मंत्री ने कासिमपुर, बक्सीपुर्वा का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के हाल जाने व राहत सामग्री वितरित की। मंत्री के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की जानकारी होने पर सढि़यापुर, अलियापुर, दरियापुर पट्टी सहित अनेक गांवों के ग्रामीणों को राहत की उम्मीद थी पर वह नहीं पहुंच सकीं। लेखपाल रतन कुमार ने बताया सब्जी की फसल पूरी तरह डूबकर नष्ट हो चुकी है।
सपाइयों ने बाढ़ प्रभावितों के लिए मांगा मुआवजा
कन्नौज। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अनिल दोहरे के पुत्र यश दोहरे के नेतृत्व में डीएम काे संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक देवेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में बाढ़ प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन करवाकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। जिसमें बताया गया कि बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गांव मदारीपुर, टीकापुर्वा, भिम्मापुर्वा, हीरापुर्वा, गंगूपुर्वा आदि गांव जलमग्न है। यहां किसानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। इसका आकलन कर आर्थिक सहायता दी जाए। स्वास्थ्य टीम भेजकर ग्रामीणों की जांच व दवाइयां दिलाई जाएं। इस मौके पर नेमसिंह यादव, वीपी सिंह, सोनू सिंह, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
बाढ़ से स्कूलों में शिक्षण कार्य ठप
गुगरापुर। विकास खंड की ग्राम पंचायत गढ़िया बलीदादपुर के मजरा पट्टी मटेहना गांव जाने वाली सड़क पर काली नदी का पानी चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। प्राथमिक स्कूल में भी जलभराव के चलते शिक्षण कार्य ठप हो गया है। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अभिषेक कटियार ने बताया कि उनके विद्यालय में सहायक अध्यापक सुनील कुमार तैनात हैं और छात्र संख्या 54 है। विद्यालय में काली नदी का पानी भरने से शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है और संपर्क मार्ग पर भी काली नदी का पानी चल रहा है। विद्यालय की स्थिति के बारे में खंड शिक्षाधिकारी शिवेंद्र वर्मा को अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीण मोनू,नंदराम,प्रमोद, घनश्याम,संजय,सुधीर ने बताया कि इतनी दुश्वारियों के बाद भी अभी तक क्षेत्रीय लेखपाल अंकित राजपूत के अलावा किसी भी सरकारी कर्मी ने उनके गांव की सुध नहीं ली है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली का कहना है कि गढ़िया बलीदादपुर के मजरा पट्टी मटेहना में जलभराव की समस्या को लेकर हमें जानकारी मिली है। हम जल्द ही इस समस्या का समाधान करने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को वहां भेजकर जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।