फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Meeting of Gram Panchayat

ग्राम सभा की हुई बैठक, डुगडुगी पिटवाकर मांगे आवेदन

Sat, 31 Jul 2021 04:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो. कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो. कन्नौज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 31 Jul 2021 04:50 PM IST
सार

जलालपुर पनवारा इलाके के घमाइचमऊ ग्रामसभा के पंचायत भवन में शनिवार को ग्राम सभा की बैठक हुई।

विज्ञापन
Meeting of Gram Panchayat
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जलालपुर पनवारा इलाके के घमाइचमऊ ग्रामसभा के पंचायत भवन में शनिवार को ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

गांव पंचायत भवन में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान हाजी अबुल कलाम, ग्राम पंचायत के सदस्य, पंचायत सचिव सुधीर कुमार दुबे व सैकड़ों ग्रामीण इसमें शामिल हुए। बैठक में वर्ष 2021-2022 की वार्षिक अनुपूरक कार्य योजना पर विचार किया गया। 


बैठक में मौजूद लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में जानकारी देकर नए आवेदन भरकर जमा करने को कहा गया। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी पात्र लाभार्थियों की सूची का सत्यापन किया। पूरे गांव में डुगडुगी पिटवाकर पंचायत सहायक व डाटा इंट्री ऑपरेटर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र मांगे गए। ग्रामीणों ने गांव में फैली गंदगी व गलियों में जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग की। इस पर विचार किया गया व उन्हें जल्द से जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed