फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mastermind arrested through STF

एसटीएफ के जरिए पकड़ेंगे मास्टरमाइंड

Fri, 04 Sep 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Fri, 04 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
mastermind arrested through STF
व्हाट्सएप और फेसबुक पर भड़काऊ धार्मिक पोस्ट डालकर अमन-चैन में खलल डालने की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए शासन-प्रशासन सक्रिय हो गया है। योजनाबद्ध तरीके से सीएम कार्यालय, खूफिया एजेंसियां व पुलिस महकमे ने इस ओर कसरत शुरू कर दी है। इसी के चलते गुरसहायगंज कसबे के व्हाट्सएप केस को एसटीएफ के हवाले करने का विचार बन रहा है। बताते हैं कि गुरुवार को गुरसहायगंज की घटना के संबंध में पल-पल की खबर मुख्यमंत्री कार्यालय और गृह विभाग से ली गई है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरसहायगंज कसबे में व्हाट्सएप पर बने नगर पालिका के ग्रुप पर भड़काऊ मैसेज भेजने वाले आरोपी युवक ने पुलिस को बताया है कि उसे किसी अन्य ने यह पोस्ट भेजी थी। उसने तो गलती से इसे फारवर्ड कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक के मोबाइल फोन की जांच पड़ताल के दौरान भी पता चला है कि भड़काऊ पोस्ट को क्रिएट करने वाला मास्टर माइंड कोई और है। इसी तथ्य से पुलिस, एलआईयू व अन्य खूफिया तंत्र का माथा ठनका। शुक्रवार को पूरे दिन अफसरों ने उन लोगों को चिह्नित करने की तैयारी की जो ऐसे मैसेज क्रिएट करने के बाद सोशल मीडिया पर डालकर नफरत का बीज बोते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि गुरसहायगंज कसबे में व्हाट्सएप पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए यह मामला एसटीएफ के हवाले किया जाएगा। एसटीएम के टेक्निकल सर्विसेज की एक्सपर्ट टीम तह तक जाकर पोस्ट क्रिएट करने वालों की धरपकड़ करेगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को ऊटपटांग व जनभावनाएं भड़काने वाले ग्रुप्स से खुद को अलग कर लेना चाहिए।


जो लोग ग्रुप एडमिन हैं वे ऐसे तत्वों को ग्रुप से हटा दें। कोई पोस्ट आपत्तिजनक हो तो पुलिस को सूचना देकर ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत करें। एसपी ने कहा कि आगरा की तरह ही कन्नौज के हालात थे, लेकिन यहां समय रहते स्थिति कंट्रोल कर ली गई। अब ऐेसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस प्लानिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed