फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   makaan me chori

मकान में रखी सेफ तोड़ हजारों की चोरी

Sun, 16 Feb 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
makaan me chori
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम नगला कुंदन में बीती रात चोरो ने घर में घुसकर 50 हजार रुपये व आभूषण पार कर दिए। घर पहुंचने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नगला कुंदन निवासी अनुराग मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात को परिवार के सभी सदस्य गांव के ही रामनिवास वर्मा की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। तभी चोरों ने घर की दीवार फांदकर कमरे में रखी अलमारी को तोड़ दिया। अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, सोने की जंजीर, दो अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पायलें, एक नाक की नथ, चार चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही रामानंद वर्मा के घर में चोरी की कोशिश की लेकिन उनकी पत्नी सुधा देवी के शोर मचाने के कारण चोर भाग निकले। अनुराग ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed