{"_id":"5eb056d48ebc3e90591e470b","slug":"maayake-mein-rah-rahee-yuvatee-ne-phaansee-lagaakar-dee-jaan-kannauj-news-knp5584962114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में रह रही युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
शोभा की फाइल फोटो।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। मायके में रह रही विवाहिता ने कमरा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने कमरे का जाल काट कर शव फंदे से नीचे उतार लिया।
इलाके के कुंवरपुर गांव निवासी सतीश चंद्र ने 25 वर्षीय बेटी शोभा का विवाह 2015 में फतेहगढ़ थाना के गांव बुढ़नामऊ निवासी दीपू के साथ किया था। करीब डेढ़ साल पहले दीपू और शोभा के बीच संबंध खराब हो गए। शोभा ने दीपू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से शोभा मायके में पिता के घर रह रही थीं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे किसी बात से नाराज होकर शोभा ने अंदर से कमरा बंद कर लिया। फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर कमरे में लगे जाल को तोड़ दिया। अंदर शोभा का शव झूलता देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव फंदे से उतार कर आंगन में रख लिया।
सूचना पर सीओ शिवकुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है।