{"_id":"6031550c8ebc3e150130ca4f","slug":"maadhuree-va-suneet-bane-kaalej-chaimpiyan-kannauj-news-knp6131239144","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधुरी व सुनीत बने कालेज चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधुरी व सुनीत बने कालेज चैंपियन
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाला फेंकता छात्र।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पीएसएम डिग्री कालेज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का दूसरे दिन समापन हो गया। छात्रा वर्ग में माधुरी और छात्र वर्ग में सुनीत कालेज चैंपियन बने। भारोत्तोलन में संयुक्त रूप से मोहम्मद अखलाक व पवन गिहार, कुश्ती में नारायण दीक्षित ने चैंपियन होने का खिताब जीता। विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार को पंडित सुंदर लाल मेमोरियल डिग्री कालेज में खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सुनीत कुमार, योगेश कुमार, अजय यादव, छात्रा वर्ग में सपना, शिल्पी, पिंकी पाल, म्यूजिकल चेयर रेस छात्रा वर्ग में पारुल चौहान, सपना, प्रांशी चौहान, लंबी कूद छात्रा वर्ग में माधुरी देवी, सपना पांडेय, दीक्षा शर्मा, छात्र वर्ग में सुनीत कुमार, मोहम्मद अखलाक, विजय कुमार, भाला फेंक छात्रा वर्ग में श्वेता यादव, कृति सिंह, पिंकी पाल, छात्र वर्ग में मोहम्मद अखलाक, वैभव त्रिपाठी, पवन गिहार, 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में शैलेंद्र राठौर, अंकित व राजू पाल ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
मुख्य अतिथि व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री वंदेमातरम ने कहा कि खेलकूद में प्रतिभाग करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि युवाओं को मोबाइल व इंटरनेट की दुनिया से बाहर आकर खेलकूद में प्रतिभाग करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा अग्निहोत्री ने कहा कि तार्किक, बौद्धिक क्षमता व मानसिक चिंतनशीलता बढ़ाने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं में पूरे मनोयोग से सहभागी बनना चाहिए। इससे पहले कालेज के चैंपियन छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल प्रभारी वरुण वशिष्ठ, डॉ. अजय सिंह, अमित सचान, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. प्रत्यूष चंद्र, रेनू त्यागी, शीशपाल, शिव नारायण, डॉ. संगीता, डॉ. प्रीति शर्मा, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णकांत दुबे आदि लोग मौजूद रहे।