फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Looted 50 thousand rupees after beating the milkman

Kannauj News: दूधिया को पीटकर 50 हजार रुपये लूटे

Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Looted 50 thousand rupees after beating the milkman
छिबरामऊ। दुकान के बाहर शराब पीने से मना करना युवकों को नागवार गुजरा। दूध लेने जा रहे दूधिया को रास्ते में घेर कर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी जेब में पड़े 50 हजार रुपये छीन लिए। आंख में गंभीर चोट होने के कारण घायल दूधिया को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम हरिहरपुर निवासी आशुतोष दीक्षित दूध का व्यापार करता है। गांव में ही उसकी दुकान है। यहां कुछ युवक शराब पी रहे थे। आशुतोष ने दुकान के बाहर शराब पीने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर यह युवक उससे खुन्नस मानने लगे थे। मंगलवार को रसूलाबाद से दूध लेने जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में अहिरूआ राजा रामपुर निवासी विराट यादव ने अपने तीन साथियों के साथ उसे घेर लिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पिटाई के दौरान ही इन युवकों ने उसकी जेब में पड़े 50 हजार रुपये भी छीन लिए। आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों के आ जाने पर यह युवक उसे धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में विशुनगढ़ थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed