फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lekhpal should visit villages with chowkidars

चौकीदारों के साथ गांवों में भ्रमण करें लेखपाल

Sun, 21 Mar 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal should visit villages with chowkidars
फोटो 10- बैठक में दिशा निर्देश देते डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा
विज्ञापन

लेखपाल भी शांति व्यवस्था में करें सहयोग
अधिकारियों ने लेखपालों और चौकीदारों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। होली और पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को डीएम राकेश कुमार और एसपी प्रशांत वर्मा ने थाना परिसर में लेखपालों और चौकीदारों के साथ बैठक की।
इसमें डीएम ने कहा कि लेखपाल चौकीदारों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर निगरानी रखें। माहौल बिगाड़ने वालों के बारे में थाना प्रभारी को जानकारी दें। एसपी प्रशांत वर्मा ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता शाकिर हुसैन ने तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जों की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम को तुंरत जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। सुरेंद्रसिंह, अनीस, विनय कुमार, विवेक सोनी, पारुल गुप्ता, मोनिका मिश्रा, रशिम शाक्य, राजेश अग्निहोत्री, राजेश प्रताप सिंह, रोहित, मनीचंद्र, मोहित, दिलीप, सचेंद्र, विवेक और शिवम मौजूद रहे।
विज्ञापन

छोटे विवादों पर भी गंभीरता से करें कार्रवाइ : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। आगामी दिनों में पड़ने वाले त्यौहारों एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने लेखपाल, पुलिस कर्मियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। अफसरों ने निर्देश दिए कि छोटे मोटे विवाद ही कभी बड़ा रूप धारण कर लेते हैं, इन विवादों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम होली और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कोतवाली परिसर में बैठक हुई। डीएम ने लेखपालों व पुलिस कर्मियों के इलाके के मतदान केंद्रों को संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं अति संवेदनशील प्लस के अनुसार विभाजित कर दो दिनों के अंदर रिपोर्ट दें। उन्होंने एसडीएम, सीओ समेत पुलिस व लेखपालों को मतदान केंद्रों की जांच कर विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि की पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इलाके में अवैध शराब की बिक्त्रस्ी न होंने दे। गांव के लोगों एवं चैकीदारों से नियमित संपर्क करें। यदि कोई संदिग्ध घटना की जानकारी मिले तो तत्परता के साथ कार्रवाई करें। इस दौरान एसडीएम देवेश गुप्ता, सीओ शिवकुमार थापा, कोतवाल विनोद मिश्रा, आबकारी अधिकारी एनके सचान, राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित, चेयरमैन राजीव दुबे, भाजपा नेता रामानंद वर्मा, सुरेश वर्मा पेंटर, ऋभ मिश्रा, गौरव शाक्य, ओमकार शाक्य, राजपाल सिंह चौहान, मो. अजमल, मो. कामरान, अच्छे खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed