फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Legend ecstatic listener listening

ध्रुव चरित्र की कथा सुन श्रोता भावविभोर

Sun, 28 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 28 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Legend ecstatic listener listening

ग्राम महमूदपुर खास में चल रही श्रीरामकथा महायज्ञ

विज्ञापन
में कथा व्यास द्वारा ध्रुव चरित्र की कथा का प्रसंग बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान ध्रुव चरित्र की कथा सुन श्रोता भावविभोर हो गए।

संत रामदास त्यागी महाराज के सानिध्य में ग्राम महमूदपुर खास में चल रहे महायज्ञ और रामकथा के दौरान कथा वाचक आचार्य अवधेश पांडेय ने ध्रुव चरित्र की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि उत्तानपाद की दो पत्नियां सुरुचि और सुनीति थी। सुरुचि के पुत्र का नाम उत्तम और सुनीति के पुत्र का नाम ध्रुव था।

उन्होंने कहा कि जीव मात्र उत्तानपाद है। माता के गर्भ में रहने वाले सभी जीव उत्तानपाद हैं। जीव मात्र की दो पत्नियां होती हैं। सुरुचि और सुनीति। इंद्रियां जो भी मांगे उन विषयों का उपयोग करने की इच्छा ही सुरुचि है। उत्तम का भाव है उद माने ईश्वर और तम माने अंधकार।

अज्ञान ईश्वर के स्वरूप का अज्ञान ही उत्तम का स्वरूप है। इंद्रियों के दास होने पर ईश्वर स्वरूप का ज्ञान नहीं हो सकता, क्योंकि वह सुरुचि में फंसा है और विलासी जीवन जीता है। वह ईश्वर को नहीं पहचान सकता। इसी तरह सुनीति का पुत्र ध्रुव है जो अविनाशी, अनंत और ब्रह्मानंद हैं, जो कभी नष्ट नहीं होने वाला है।

मनुष्य यदि सुनीति के आधीन है तो सदाचारी बनता है। पहला क्षणिक सुख देता है और दूसरा अंत में सुख देता है। कार्यक्रम के दौरान दलगंजन सिंह यादव, रामरूप यादव, भुल्लन यादव, प्रबंधक संतोष यादव, नवीन शुक्ला, रामपाल नागर कमलेश दुबे, वैरव बाबा, लालमुनि बाबा और श्रीराम बाबा आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed