{"_id":"584d92a24f1c1b753a2c391a","slug":"lawyers-for-president-once-thrown-strength","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायर्स बार में अध्यक्ष के लिए झोंकी ताकत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायर्स बार में अध्यक्ष के लिए झोंकी ताकत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
वकील
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील लायर्स बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए 14 दिसंबर को मतदान होना है। दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। एसोसिएशन से जुड़े 64 वकीलों के घर जाकर समर्थन में वोट की चिरौरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
लायर्स बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए रामगोपाल व अंशुमान कटियार के मध्य सीधा मुकाबला होना है। रविवार को तहसील में अवकाश होने के कारण दोनों उम्मीदवारों के समर्थक वकीलों के घर पहुंचे। साथी वकीलों से पक्ष में वोट देने को कहा। सूत्रों की माने तो वोट के लिए दावतों का दौर भी शुरू है। उम्मीदवार समर्थन जुटाने के लिए डिनर पार्टी का भी आफर देने में लगे हैं। चुनाव अधिकारी भूपेंद्र सिंह वैस, सतीश राजपूत व हरीशंकर राजपूत ने बताया कि 14 दिसंबर को दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। 3.30 से चार बजे तक मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन