फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lawyers at the tehsil inlaid lock gate

वकीलों ने तहसील गेट पर जड़ा ताला

Fri, 02 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 02 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lawyers at the tehsil inlaid lock gate
तहसील गेट पर नारेबाजी करते तिर्वा के वकील। - फोटो : अमर उजाला
प्रस्तावित हसेरन तहसील के विरोध में तिर्वा के वकीलों का धरना प्रदर्शन व हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। वकीलों ने तहसील गेट पर ताला जड़ दिया। तहसील परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी की। बाद में पूरे दिन एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। हसेरन तहसील के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश शुक्ला व लायर्स बार के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में वकीलों का धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ।
विज्ञापन


एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना देकर वकीलों ने शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक वकीलों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तब तक तहसील में कामकाज नहीं होने दिया जाएगा। बाद में वकील एकजुट होकर तहसील के मुख्य गेट पर पहुंचे। यहां वकीलो ने गेट पर ताला डाल दिया। वकीलों का रुख को देख कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी तहसील में नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, परमानंद तिवारी, हरीशंकर राजपूत, नीरज त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, कमलेश पाल, कलक्टर सिंह यादव, हरवेंद्र सिंह यादव, महामंत्री देवेंद्र राजपूत, संजीव तिवारी, वैभव तिवारी, राजा अवस्थी, रामकिशोर कटियार, अवनीश यादव, सतीश राजपूत, अनिल वर्मा, रामगोपाल, राजेंद्र प्रकाश राजपूत, वीर सिंह भदौरिया, अंशुमान कटियार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed