{"_id":"587ba55c4f1c1b3803efe342","slug":"ladies-stilts-of-the-team-doctor-on-check-beg","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेडीज बैग चेक करने पर जांच टीम से भिड़ा डाक्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेडीज बैग चेक करने पर जांच टीम से भिड़ा डाक्टर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 15 Jan 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
विरोध करता डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकिंग अभियान के दौरान तेराजाकेट में लेडीज बैग चेक करने पर डाक्टर टीम से भिड़ गया। टीम ने बैग चेक करने के बाद ही जाने दिया। रविवार की दोपहर तेराजाकेट चौराहे पर फ्लाइंग स्क्वायड टीम प्रभारी सहायक बेसिक शिक्षाधिकारी नागेंद्र चौधरी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अनुज कुमार पुलिस बल के साथ वाहनों की तलाशी ले रहे थे।
विज्ञापन
किसी जनपद में तैनात मेडिकल आफीसर अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद की ओर जा रहे थे। पुलिस बल के इशारे पर चालक ने कार रोक दी। डिग्गी खोलकर दिखाने के लिए पुलिस ने चालक से कहा तो चिकित्साधिकारी गाड़ी से नीचे उतर आए। लेडीज बैग को चेक कराने से मना किया। लेडीज बैग चेक न कराने पर पुलिस कर्मियों ने खाद्य सुरक्षाधिकारी डा. अनुज कुमार को जानकारी दी।
विज्ञापन
डा. अनुज ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। बैग चेक कराना ही पडे़गा। इसी बात पर चिकित्साधिकारी की नोकझोंक भी हो गई। टीम की सख्ती पर डाक्टर ने स्वयं बैग से सामान निकालकर चेक कराया। जिसके बाद टीम ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन