फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kotdar committed indecency, villagers demonstrated

कोटेदार ने की अभद्रता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 12 Sep 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kotdar committed indecency, villagers demonstrated
कन्नौज। ग्रामीणाें ने कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएम रवींद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर कोटेदार पर अभद्रता करने व राशन घटतौली करने आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम छिबरामऊ को सौंपी है।
विज्ञापन

सौरिख क्षेत्र के गांव परौर के ग्रामीण बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। देवांश, हरदैवी, संजय कुमार, महेश्वर पाल, रावेंद्र सिंह, सुरजीत कुमार, रामू, बृजेश कुमार, विजय, रिंकू, सनोज समेत करीब एक सैकड़ा ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि गांव कोटेदार राशन में घटतौली करता है। कई लोगों को केरोसिन नहीं देता है। राशन वितरण में भी धांधली होती है और ग्रामीणों को राशन ही नहीं दिया जाता है। बताया कि जो ग्रामीण उसका विरोध करते हैं उसके साथ गाली-गलौज करता है। बताया कि कोटेदार खुद कभी दुकान पर न बैठकर अपने परिजनाें से दुकान संचालित कराता है। इस पर डीएम ने गंभीरता से लेते हुए छिबरामऊ एसडीएम को मामले में जांच के आदेश दिए। कहाकि जांच करें यदि आरोप सही पाए जाए तो कोटा निलंबित करने की प्रक्रिया की जाए।
विज्ञापन

..
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गोदाम से उठेगा अनाज
कन्नौज। जनपद के समस्त कोटेदार खाद्यान्न तौल में लापरवाही न बरतें यदि घटतौली मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को दिए। कहा कि खाद्य वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पूर्व में भी आदेश दिए गए थे, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण इसका पालन नहीं हो रहा है। निर्देश दिए कि खाद्य गोदामों में सीसीटीवी कैमरा लगवा कर तौल कराई जाए और रिकॉडिंग उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि जनपद के पात्र राशन कार्ड धारकों को शत-प्रतिशत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। कोई भी पात्र राशन से वंचित न रहे। जनपद में कुल 6 खाद्य गोदाम स्थापित हैं सभी गोदामों से गेहूं, चावल आदि राशन का उठान किया जाता है। इस संबंध में अभिलेखों में नियमानुसार कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण अथवा शिकायत पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed