फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kota chayan mein hangaama, pulis se dhakkaamukkee

कोटा चयन में हंगामा, पुलिस से धक्कामुक्की

Mon, 02 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
kota chayan mein hangaama, pulis se dhakkaamukkee
हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराती पुलिस। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। इलाके के ग्राम कुसका नगरिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कोटा चयन प्रक्रिया में हंगामा हुआ। आवेदक को विजेता घोषित करते ही हंगामा शुरू हो गया। पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। बाद में अधिक फोर्स मंगाकर हालाताें पर काबू पाया गया। बाद में पूजा राजपूत को ही विजयी घोषित कर कोटा आवंटित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कोटा चयन की प्रक्रिया शुरू कराई गई। चयन प्रक्रिया में कुसका नगरिया, अड़ना व नगरिया के ग्रामीणों ने भागीदारी की। एडीओ आईएसबी अरविंद कुमार, सचिव दिनेश सिंह, वीडीओ उमेश द्विवेदी, वीडीओ विनोद कुमार पटेल व रामप्रकाश ने कोटा चयन प्रक्रिया शुरू कराई। कोटे के लिए समूहों को मिलाकर पांच लोगों ने नामांकन किए। नामांकन में जिलाधिकारी की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न न होने के कारण तीन नामांकन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद पूजा राजपूत पत्नी अमित कुमार व पुष्पेंद्र सिंह पुत्र गजराज सिंह के बीच चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई गई। दोनों प्रत्याशियों के वोटर अलग-अलग लाइन लगाकर बैठे। वोटिंग में पूजा राजपूत के पक्ष में 364, पुष्पेंद्र के पक्ष में 313 लोगों ने हाथ उठाए। अधिकारियों के पूजा राजपूत के पक्ष में कोटा चयन की घोषणा करते ही लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने कोटा चयन करने आई टीम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए दोबारा गणना कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर दी। अभिलेख फाड़ दिए। एसआई आलम सिंह ने कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों को शांत कराया। बाद में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में तीखी झड़पें होने लगीं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक को सूचना देकर अधिक फोर्स बुला लिया गया। फोर्स ने भीड़ को मौके से तितर-बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा राजपूत को विजयी घोषित किया गया। पुष्पेंद्र के समर्थक जिलाधिकारी से शिकायत कर कोटा चयन की प्रक्रिया को पुन: कराने की बात कहते रहे। पंचायत सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि इससे पहले भी कोटा के चयन को दो बार बैठक की गई। हंगामे के चलते चयन प्रक्रिया को निरस्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed