{"_id":"60884c8d8ebc3ed1e63623f6","slug":"korona-se-pradhaanaachaary-samet-teen-kee-maut-225-sankramit-kannauj-news-knp6256900197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से प्रधानाचार्य समेत तीन की मौत, 225 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से प्रधानाचार्य समेत तीन की मौत, 225 संक्रमित
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। मंगलवार को इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व प्रधान पद की प्रत्याशी समेत तीन लोगों की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। जिले में मंगलवार को 225 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं 179 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर दिन मरीजों की मौत हो रही है। मंगलवार को महावीर शिक्षा सदन इंटर कालेज गोविंदपुर के प्रधानाचार्य इलाकेदार सिंह राजपूत की कोरोना से मेडिकल कालेज में मौत हो गई। वह 57 वर्ष के थे। रविवार को संक्रमण के चलते मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। इसी तरह मढ़पुरा हसेरन निवासी मिथलेश (69) की भी मेडिकल कालेज में मौत हुई है।
रामपुर बैजू निवासी व रामपुर हृदय ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी 55 वर्षीय रेनू दुबे की मेडिकल कालेज में मौत हो गई। आम नागरिकों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहा है। मेडिकल कालेज की एक डॉक्टर भी पॉजिटिव हैं। इसके अलावा मेडिकल कालेज में सात पैरामेडिकल स्टाफ, सौ शय्या छिबरामऊ में 10, सीएचसी तिर्वा में दो, सीएचसी सौरिख, जिला अस्पताल, सीएचसी जलालाबाद, हसेरन, विनोद दीक्षित में एक-एक पैरामेडिकल कर्मी कोरोना संक्रमित है। जिले में अब तक 6445 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें 4388 लोगों ने उपचार के बाद कोरोना को मात दी है। 1985 एक्टिव केस हैं। अब तक 75 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय का कहना है कि जब तक लोग खुद को सुरक्षित नहीं करेंगे, कोरोना पर अंकुश लगाना संभव नहीं है। लोगों को जागरूक होकर खुद को कोरोना से बचाना होगा।