फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se paanch kee maut, 251 sankramit

कोरोना से पांच की मौत, 251 संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
korona se paanch kee maut, 251 sankramit
कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। मेडिकल कालेज में इस बीमारी से चार लोगों ने दम तोड़ दिया। छिबरामऊ के एक शख्स की लखनऊ में मौत हुई है। वहीं शुक्रवार को जिले में 251 नए संक्रमित मिले हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 1847 हो गई है। इसी कवायद के बीच 55 लोगों ने अपनी हिम्मत के बल पर कोरोना को मात देने में सफलता पाई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने प्रशासन, पुलिस, डॉक्टर, व्यापारी, अधिवक्ता किसी वर्ग को नहीं छोड़ा है। कई-कई जगह पूरा परिवार संक्रमित है। मेडिकल कालेज में कोरोना संक्रमितों की भीड़ लगी हुई है। वहीं कम लक्षण वाले तमाम लोग होम आइसोलेट होकर डॉक्टर से सलाह लेते हुए दवा ले रहे हैं। कोरोना से सकरावा के रामशरन त्रिपाठी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. दिवाकर श्रीवास्तव के 65 वर्षीय पिता राजकमल श्रीवास्तव, रामपुरा मौजा खोजीपुर के रवींद्र सिंह, हाजीगंज मोहल्ले के इरशाद की मौत मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान हुई है। इनका आइसोलेशन वार्ड में इलाज हो रहा था। इसी तरह निगम मंडी के व्यापारी मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी 42 वर्षीय मनीष अग्रवाल की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। इन्हें भी कोरोना संक्रमण हुआ था।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को जिले में 251 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्टिव केस 1847 हो गए हैं। जिले में पिछले साल से अब तक 5671लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 65 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को सलेमपुर, अल्हादादपुर, तेराजाकेट, हसेरन, तिर्वा, जवाहर नगर, अहेर, गांधी नगर, अवंतीबाई नगर, कालिका नगर तिर्वा, छिबरामऊ, तालग्राम, रसूलपुर, सलेमपुर, अजयपाल रोड कन्नौज, सिविल कोर्ट कन्नौज, उदैतापुर, फायर स्टेशन कन्नौज, सकरीपुर, आजाद नगर, ठठिया समेत कई जगह कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed