फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se kisaan kee maut, chhah pojitiv

कोरोना से किसान की मौत, छह पॉजिटिव

Wed, 06 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
korona se kisaan kee maut, chhah pojitiv
पीडीयूआरएम इंटर कालेज में छात्राओं की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य टीम। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। कोरोना की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। वहीं जिले में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों का स्वास्थ्य विभाग ने इलाज शुरू किया है।
विज्ञापन

ठठिया थाना इलाके के हिम्मतपुर निवासी 36 वर्षीय किसान बृजेश कुमार की तीन जनवरी को हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बुधवार सुबह इलाज के दौरान बृजेश कुमार की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बुधवार को तालग्राम के एक इंटर कालेज में छात्रा, बिचपुरिया गुगरापुरा में एक, चौधरी सराय में एक, उमर्दा के बघेलेपुर्वा में दो और पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में 3395 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना की चपेट में आने से 48 लोगों की मौत हो चुकी है। 28 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed