फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona se ek maut, chaar nae pojitiv mile

कोरोना से एक मौत, चार और पॉजिटिव मिले

Mon, 15 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
korona se ek maut, chaar nae pojitiv mile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज/तिर्वा। कोरोना की जांच रिपोर्ट में पांच नए पॉजिटिव निकले। इसमें बिहार प्रदेश के एक सुरक्षाकर्मी की रिपोर्ट मौत के बाद आई है, उसका शव श्वगृह में रखवा दिया गया है। चार अन्य पॉजिटिव में एक प्रवासी है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 150 पर पहुंच गया है। इनमें 66 मरीज ठीक हो चुके हैं और 84 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रमितों में 114 प्रवासी हैं।
बिहार प्रदेश के छपरा जिला के गांव भीमाबंद निवासी खुर्शीद आलम (35) पुत्र कयामुद्दीन दिल्ली की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। पांच जून को कंपनी की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हो गया। इसमें उसकी पसलियां टूट गई थीं। 12 जून को सफदरगंज अस्पताल से चचेरा भाई नूर मोहम्मद खुर्शीद को कार से बिहार ले जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर छह बजे खुर्शीद को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराना पड़ा। रविवार शाम उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने शव का सैंपल लेकर एयरलीक प्रूफ बैग में शवगृह में रखवा दिया था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि संक्रमित होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। परिजनों को बिहार से बुलाया गया है। सहमति से शव दफन कराया जाएगा। मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि खुर्शीद को अलग वार्ड में भर्ती कर चिकित्सक ने पीपीई किट पहन कर इलाज किया। वार्ड को सैनेटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अन्य पाजिटिव में कालूपुर तिर्वा का 45 वर्षीय ग्रामीण दिल्ली से लौटा था। 13 जून को उसका सैंपल लिया गया था।
दसवारी निजामपुर हसेरन निवासी 45 वर्षीय ग्रामीण किसी के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। माधौनगर छिबरामऊ निवासी 25 वर्षीय महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी भी किसी संक्रमित के संपर्क में आने से वायरस के शिकार हुए हैं। किशोरी को मेडिकल कालेज के कोविड-19 अस्पताल और अन्य को कनपटियापुर के कोविड19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed