फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisaan ke khaate se 60 hajaar rupaye paar, baink mein tarakaane ka aarop lagaakar kiya hangaama, pahunchee pulis

किसान के खाते से 60 हजार रुपये पार, बैंक में टरकाने का आरोप लगाकर किया हंगामा, पहुंची पुलिस

Sat, 05 Jun 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
kisaan ke khaate se 60 hajaar rupaye paar, baink mein tarakaane ka aarop lagaakar kiya hangaama, pahunchee pulis
गुरसहायगंज(कन्नौज)। किसान के बचत खाते से साइबर ठगों ने 60 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर आए मैसेज के बाद ठगे जाने का पता चला। शुक्रवार को बैंक में टरकाने पर किसान ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के गांव अलमापुर गहलोत निवासी देवपाल खेती करते हैं। इनका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक सराय प्रयाग में है। उन्होंने बताया कि 29 मई से तीन जून तक हर रोज दस हजार रुपये खाते से निकाले जाते रहे। तीन तारीख को रुपये निकलने का मैसेज आया तो शुक्रवार को बैंक जाकर शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार से मामले की जांच करने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। टरकाने लगे। इससे नाराज देवपाल बैंक में हंगामा करने लगे। इससे शाखा प्रबंधक ने मुख्य गेट में ताला लगवा दिया। अन्य ग्राहकों को काफी देर तक बाहर खड़ा रहना पड़ा। सूचना पर सरायप्रयाग चौकी पर तैनात दरोगा प्रदीप कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने देवपाल को शांत कराया। इसके बाद बैंक का मुख्य गेट खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने शाखा प्रबंधक से बात कर समस्या के समाधान के लिए कहा। पीड़ित ने शाखा प्रबंधक और कोतवाली पुलिस को खाते से रुपये निकाले जाने का प्रार्थना पत्र दिया है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि अंगूठा लगाकर कहीं से रुपये निकाले गए हैं। खाते को देखकर छानबीन की जा रही है। रुपये निकालने की जल्द जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed